राष्ट्रीय अध्यक्ष का मसला सुलझने तक हिमाचल कांग्रेस में बदलाव नहीं shimla News
No Change in Himachal congress राहुल गांधी का मामला सुलझने तक हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं होगा
By Edited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 01:43 PM (IST)
शिमला, राज्य ब्यूरो। काग्रेस हाईकमान ने निर्देश जारी किया है कि हिमाचल में प्रदेश काग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव करने का काम दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला सुलझने के बाद ही होगा। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दिल्ली में आनंद शर्मा व वेणुगोपाल सहित कई काग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की और शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ लौट आए।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में काग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी की जंबो कार्यकारिणी भंग होनी है। उसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गाधी को मनाने का क्रम जारी है। ऐसे में जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला हल नहीं होता है हिमाचल में काग्रेस कार्यकारिणी में कोई हलचल नहीं होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें