Move to Jagran APP

चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद भी सुधीर संयुक्त समन्वय समिति में

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने से इंकार के बाद भी कांग्रेस ने धर्मशाला उपचुनाव के लिए गठित संयुग्क्त समन्वय समीति में सुधीर शर्मा को रखा गया है। सुधीर शर्मा के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद अब कांगेस नया चेहरा ढूंढ रही है जिसपर दाव लगाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:52 PM (IST)
चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद भी
सुधीर संयुक्त समन्वय समिति में
चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद भी सुधीर संयुक्त समन्वय समिति में

राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद भी कांग्रेस ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए गठित संयुक्त समन्वय समिति में उन्हें रखा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला व पच्छाद उपचुनाव के लिए समन्वय समितियों का गठन कर दिया है।

loksabha election banner

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चंद्रकुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक पवन काजल व आशीष बुटेल को सदस्य जबकि केवल सिंह पठानिया को सदस्य सचिव बनाया गया है। सुमन वर्मा, राजेश कपूर, देवेंद्र जग्गी भी इस कमेटी के सदस्य होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया को मीडिया संयोजक बनाया गया है।

वहीं, पच्छाद में होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, विक्रमादित्य सिंह को सदस्य, रजनीश किमटा को सदस्य सचिव और अजय बाहदुर, अजय सोलंकी व रंजीत सिंह हब्बी को सदस्य बनाया गया है। रमेश चौहान मीडिया संयोजक होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.