Move to Jagran APP

उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही भाजपा

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि पार्टी उपचुनाव

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 04:50 PM (IST)
उपचुनाव में सरकारी मशीनरी 
का दुरुपयोग कर रही भाजपा
उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही भाजपा

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि पार्टी उपचुनावों में चारों सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने बुधवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीट पर तो भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। चार सीट पर हो रहे उपचुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा नहीं बल्कि अब जनता बनाम भाजपा हो चुके हैं। उपचुनाव के परिणाम प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड होगा।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। धन-बल से जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। संजय दत्त ने इस दौरान मुख्यमंत्री पर भी हमले बोले। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री यह तक जनता को नहीं बता पाए कि उनकी सरकार ने क्या कार्य किए हैं। मंडी में ही सड़कों की हालत खस्ता है और मुख्यमंत्री को इसका पता तक नहीं है क्योंकि वे तो हेलीकाप्टर में ही घूमते रहे हैं। कोरोना वैक्सीन करदाताओं के पैसे से लग रही है और इसका श्रेय लेने में नरेंद्र मोदी लगे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता प्रचार के दौरान महंगाई पर एक भी शब्द नहीं बोल रहे। मुख्यमंत्री नहीं बता पाए कि आम जनता को कैसे महंगाई से बचाया जाएगा। महंगाई पर भाजपा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता शालीनता और सभ्यता तक से भटक गए। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को मजबूर प्रत्याशी बताने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह माता-बहनों पर कटाक्ष करना भाजपा की संकीर्ण सोच है और संघ की भी यही सोच है, तभी उनके निर्णायक मंडल में आज तक कोई महिला नहीं आई है। प्रचार में निम्न स्तर की बयानबाजी में सरकार के मंत्री भी आगे रहे हैं। भाजपा के मंत्री तो अब यहां तक कहने लगे हैं कि सरकारी ठेके उन्हीं को मिलेंगे, जो उनके साथ चलेंगे। इससे भाजपा की भूमिका भी स्पष्ट होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.