Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जब तक माफी नहीं मांगते तब तक जारी रहेगा प्रदर्शन', हिमाचल में अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:31 PM (IST)

    हिमाचल में कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जब तक अमित शाह संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान के लिए माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस उनका विरोध करती रहेगी।

    Hero Image
    कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह जब तक माफी नहीं मांगते तब तक विरोध जारी रहेगा।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय शिमला में एक सयुंक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह पर संविधान का भी अपमान करने का लगाया आरोप

    प्रतिभा सिंह और कुलदीप सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विरोध तब तक जारी रखेगी जबतक वह डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संसद में किए गए अपमान के लिए देश से माफी नही मांगते हैं।

    उन्होंने कहा है कि ये आंबेडकर का ही नही इस देश के संविधान का भी घोर अपमान है। इसके लिए उन्हें देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के अंदर जाने से रोकना लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।

    24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मार्च प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 

    भाजपा ने पूर्व सुनियोजित ढंग से संसद में आंबेडकर व अदाणी जैसे मुद्दों पर किसी भी चर्चा से बचने के लिए व लोगों का ध्यान भटकाने के लिए संसद के मुख्य द्वार पर पूर्व सुनियोजित ढंग से हाथापाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में सभी जिलों में भाजपा के खिलाफ मार्च प्रदर्शन करते हुए देश के राष्ट्रपति को जिला उपायुक्तों के माध्यम से एक ज्ञापन देगी।

    यह भी पढ़ें- ऊना में सनसनीखेज वारदात, जमीनी विवाद में वकील ने की पिता-पुत्र की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

    ज्ञापन में भाजपा के संविधान विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ी है और किसी भी अन्याय के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ेगी।

    भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा बेनकाब: कुलदीप राठौर

    कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि देश के लोगों ने अब भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा देख लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर संविधान के रचयिता बाबा साहब का जिस तरह से अपमान किया है, वह कभी सहन नही किया जा सकता।

    उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही संविधान व सांप्रदायिक एकता की विरोधी रही है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की प्रखर आवाज बन रहे है। उन्होंने कहा कि संसद में उनकी आवाज दबाने के लिए भाजपा तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है।

    'राहुल गांधी को परेशान कर रही है भाजपा'

    पहले उन्हें संसद के अयोग्य घोषित किया, फिर आनन-फानन में उनके सरकारी आवास को खाली करवाया गया और अब संसद के मुख्य द्वार पर जिस प्रकार से राहुल गांधी के साथ हाथापाई की गई, उन्हें अंदर जाने से रोका गया और बाद में उन्हीं पर विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज किए गए, उससे सब साफ है कि भाजपा उन्हें परेशान कर हतोत्साहित करने की कोशिश में है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: सुक्खू सरकार की कल्याणकारी पहल, वंचित वर्गों को मिलेगा आशियाना, जानिए कौन होंगे पात्र