विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress CWC: खरगे ने किया कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एलान, हिमाचल के इन दो नेताओं को मिली जगह

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Sun, 20 Aug 2023 02:54 PM (GMT+05:30)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी और ...और पढ़ें

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में हिमाचल के दो नेताओं को मिली जगह : जागरण
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में हिमाचल के दो नेताओं को मिली जगह : जागरण

शिमला, ऑनलाइन डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है। नई वर्किंग कमेटी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा आनंद शर्मा भी इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

कांग्रेस की नई कार्य समिति का आज एलान हो गया है। इसमें खरगे राहुल गांधी सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है लेकिन इस सूची में एक खास बात है। कार्य समिति में आनंद शर्मा, शशि थरूर समेत G-23 के कई ऐसे नेताओं को जगह मिली है जो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्य समिति की सूची जारी की है।