Move to Jagran APP

रामपुर में कांग्रेस ने विकास कार्य गिनवाकर मांगे वोट

ब्लाक कांग्रेस रामपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामपुर में विकास कार्य गिनवा कर लोगों से वोट की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:50 PM (IST)
रामपुर में कांग्रेस ने विकास कार्य गिनवाकर मांगे वोट
रामपुर में कांग्रेस ने विकास कार्य गिनवाकर मांगे वोट

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : ब्लाक कांग्रेस रामपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान कांग्रेस के समय में रामपुर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो को गिनवाकर वोट मांगे गए। मेरा बूथ सबसे मजबूत के नाम से यह अभियान शुरू किया गया। शनिवार को रामपुर नगर परिषद वार्ड आठ के चूहाबाग, हाउसिग बोर्ड (खनेरी) के क्षेत्र में प्रतिभा सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की गई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा व प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने कभी भी विकास के नाम पर भेदभाव नहीं किया, प्रदेश में एक समान विकास करवाया गया। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, रामपुर क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को रामपुर में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यो को गिनाया। जिससे साफ हो गया है कि भाजपा की प्रदेश में अपनी कोई नीति नहीं है। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपक सूद, ध्रुव शर्मा, संजय मेहता और पंकज शर्मा मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह के पक्ष में मतदान की अपील

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को वार्ड छह में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे गए। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सत्या भूषण और वार्ड पांच के पार्षद रोहिताश्व सिंह मेहता भी मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड छह के लोगों से मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उपचुनाव में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मीना कुमारी, इंदु वर्मा भी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.