Move to Jagran APP

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक जताया

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अपने शोक संदेश में देवव्रत ने कहा कि मनोहर पर्रिकर एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे। उनके देश के प्रति दिये गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल के अनुसार यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सेवा करते हुए कम आयु में मनोहर का देहान्त हो गया। जयराम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोहर पर्रिकर महान व्यक्तित्व थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:03 PM (IST)
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक जताया

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

loksabha election banner

आचार्य देवव्रत ने कहा कि मनोहर पर्रीकर ईमानदार राजनीतिज्ञ थे। उनके देश के प्रति योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मनोहर पर्रीकर महान व्यक्तित्व थे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी उनके प्रति आदर का भाव रखते थे। वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी व समर्पण का जीवंत उदाहरण थे। देश के रक्षा मंत्री के नाते और गोवा की प्रगति के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.