Move to Jagran APP

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, लोगों की बढ़ी दिक्कतें

हिमाचल में लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं, प्रदेश में 10 से 13 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 09:18 AM (IST)
हिमाचल में कड़ाके की ठंड, लोगों की बढ़ी दिक्कतें

शिमला, जेएनएन। हिमाचल में दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश के छह स्थानों में तापमान माइनस में है। रविवार को हुई बर्फबारी से कांगड़ा जिला में धर्मशाला के निकट डल झील जम गई। नड्डी व डल झील में बर्फ का आनंद उठाने आए लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा।

loksabha election banner

प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा लेकिन दिक्कतें कम नहीं हुईं। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी शिमला की सड़कों पर पानी जमने से लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर फिसलन से बचने के लिए गाड़ी धीरे चलाएं। पैदल मार्ग पर भी लोग सावधानी बरतें।

10 से 13 तक बारिश और बर्फबारी

आठ जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी और नौ जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में 10 से 13 जनवरी तक बर्फबारी और मध्यम व निचले मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में 11 व 12 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

धूप पर दिक्कतों की बर्फ

हिमाचल की चोटियों व कई क्षेत्रों में दो दिन हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद बर्फबारी से दिक्कतें कम नहीं हुईं। प्रदेश में 193 सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को 927 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

प्रदेश में बाधित सड़कों को खोलने के लिए 133 मशीनें तैनात की गई हैं। बर्फबारी से 200 से अधिक सड़कें बाधित हुई थीं। बर्फबारी के कारण भारत तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। किन्नौर, लाहुल स्पीति, रोहड़ू, जुब्बल और दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार का संपर्क शेष विश्व से कट गया है। इन क्षेत्रों में

राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कुल्लू, मंडी व चंबा जिलों में भी सड़कें बाधित रहने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

12 घंटे अंधेरे में डूबा रहा शिमला

शिमला में कई क्षेत्र सोमवार को अंधेरे में रहे। सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित

रही। शिमला, संजौली, भराड़ी, जतोग, विकासनगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रही। 

30 लोगों की हड्डियां टूटीं

राजधानी शिमला में सोमवार सुबह सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलने से 30 लोगों की हड्डियां टूटीं और 100 से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पाइपें जमने से शहर में पेयजल आपूर्ति  प्रभावित हुई। यातायात जाम होने से भी लोग व पर्यटक परेशान हुए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.