बारिश, बर्फबारी ने लुढ़काया पारा, ठिठुरन बढ़ी
हिमाचल में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। इससे पारा लुढ़क गया है।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पारा लुढ़क गया है। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान ऊना में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद किसानों ने सरसों, गेहूं व जौ की बिजाई शुरू कर दी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में छह से नौ नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा चलने के कारण 10 नवंबर से मौसम में तबदीली आ सकती है। कहां कितना रहा तापमान स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,6.8,16.5 सुंदरनगर,7.5,21.3 भुंतर,5.4,19.0 कल्पा,-1.6,9.0 धर्मशाला,9.2,18.2 ऊना,10.0,28.8 केलंग,-3.2,4.9 सोलन,7.4,21.0 मंडी,7.4,23.0 चंबा,7.9,17.4 कांगड़ा,9.5,23.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)