Move to Jagran APP

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, धूप का मजा हुआ किरकिरा; ठिठुरते रहे लोग

हिमाचल पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है, कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है जिससे पानी जमना शुरू हो गया है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 09:50 AM (IST)
शीतलहर की चपेट में हिमाचल, धूप का मजा हुआ किरकिरा; ठिठुरते रहे लोग

शिमला, जेएनएन। तापमान में भारी गिरावट से पूरा हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। दिनभर धूप खिलने के बावजूद कई जगह पर पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है तो ऊपरी क्षेत्रों में माइनस डिग्री में पहुंच चुका है। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा के पांगी और भरमौर आदि क्षेत्रों का तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। ऐसे में इन इलाकों में पानी जमना शुरू हो गया है।

loksabha election banner

रविवार को केलंग का पारा माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के कारण हिमाचल के तापमान में भी जबरदस्त बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय हुई पश्चिमी हवाएं 22 दिसंबर को प्रदेश का रुख करेंगी, जिसके प्रभाव से मौसम में भी परिवर्तन आएगा।

उसके बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार खराब मौसम की यह स्थिति 26 दिसंबर तक बनी रह सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में -10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को राजधानी शिमला में सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन दिनभर चली ठंडी हवाओं की वजह से खूब कंपकंपी रही। इससे धूप का मजा किरकिरा रहा। खुशनुमा मौसम के चलते राजधानी की वादियों का आनंद लेने पहुंचे दूसरे राज्यों के पर्यटक भी ठंडी हवाओं से जूझते रहे।

हिमाचल में धूप खिलने के बावजूद तापमान में खास बदलाव नहीं आया। जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान दो दिन से लगभग स्थिर है। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म जिला माने जाने वाले ऊना में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कारण प्रदेश में लोग सुबह व शाम ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में पांच मुख्य स्थानों का तापमान जमाव बिंदु से नीचे लुढ़क गया है जिनमें सुंदरनगर, कुफरी, कल्पा, केलंग व मनाली शामिल हैं। शिमला, सोलन, भुंतर व चंबा का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आया है। 

कहां कितना रहा तापमान 

स्थान,    न्यूनतम,   अधिकतम 

शिमला     2.8,      11.1 

सुंदरनगर    0.1,      19.9 

भुंतर         0.3      17.0 

कल्पा        3.0        4.0 

धर्मशाला     3.8       14.4 

ऊना          4.0       23.2 

मंडी          4.1       18.1 

नाहन         7.0       17.8 

केलंग       12.0        7.6 

सोलन         2.0       16.0 

मनाली        5.6         7.6 

चंबा          2.2        15.3 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.