Move to Jagran APP

पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। सोलन से ज्यादा ठंडा शिमला है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में गिरावट ऊना जिला में साढ़े चार डिग्री सेल्सीयस तक आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:39 PM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर तेज
पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर तेज

राज्य ब्यूरो, शिमला : पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हिमाचल में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश में तापमान में सबसे अधिक साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट ऊना जिला में आई है। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था। ऊना में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस हो गया।

loksabha election banner

प्रदेश में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तीन नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार छह, सात व आठ नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

कल्पा,4.0,15.8

सोलन,9.5,23.0

भुंतर,10.8,23.2

शिमला,11.2,18.4

सुंदरनगर,11.3,23.2

धर्मशाला,14.2,21.2

ऊना,15.7,26.0

नाहन,17.3,25.2

केलंग,1.7,8.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.