बारिश-बर्फबारी से शीतलहर तेज
बर्फबारी और वर्षा से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है और ऊंचे क्षेत्रों के साथ नीचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : बारिश व बर्फबारी से हिमाचल में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई। भटियात, पांगी, उदयपुर सहित कई क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। बारिश व बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। प्रदेश में 121 सड़कें बंद हैं। शिमला जोन में 30, मंडी जोन में 56 व कांगड़ा जोन में 32 सड़कें बंद हैं। प्रदेश के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हैं। इन सड़कों के सोमवार तक खुलने की उम्मीद है। बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने तीन व चार मार्च को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कहां कितनी बर्फबारी
भटियात,9 इंच
पांगी,4.5 इंच
उदयपुर,01 इंच कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,5.7,9.8
सुंदरनगर,8.9,13.3
भुंतर,8.4,13.0
कल्पा,-3.0,0.0
धर्मशाला,5.8,12.2
ऊना,11.4,20.3
नाहन,7.4,16.1
केलंग,-8.0,-2.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)