विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अचानक शिमला की सड़कों पर घूमते नजर आए CM सुक्खू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों से की जमकर बातें

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शाम शिमला की सड़कों पर पैदल चलकर आम नागरिकों, दुकानदारों और पर्यटकों से बातचीत ...और पढ़ें

लोगों से संवाद करते हुए सीएम सुक्खू  (जागरण फोटो)

लोगों से संवाद करते हुए सीएम सुक्खू (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला की सड़कों पर पैदल भ्रमण किया

  2. उन्होंने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और पर्यटकों से सीधा संवाद किया

  3. अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह दिखा

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज शाम राजधानी शिमला की सड़कों पर एक सहज और आम नागरिक के अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री ने छोटा शिमला से लेकर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (लिफ्ट) तक पैदल सैर की।

इस पैदल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में मिले स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और पर्यटकों से रुक-रुक कर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनके साथ अपने विचार साझा किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, राज्य के महाधिवक्ता अनूप रतन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन ठाकुर भी मौजूद रहे। शिमला में रहते हुए मुख्यमंत्री सामान्य तौर पर विकासात्मक परियोजनाओं का इसी तरह से निरीक्षण करते हैं।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।