हिमाचल हितों की पैरवी के लिए आज दिल्ली आएंगे CM सुक्खू, तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का मिला समय
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय जल शक्ति, सड़क परिवहन व पर्यावरण मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
-1788727802413_m.webp)
आज दिल्ली आएंगे CM सुक्खू। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री सुक्खू आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।
हिमाचल के लंबित सड़क, जल और पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा होगी।
कांग्रेस आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात संभव।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय मिलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे।
इन बैठकों में हिमाचल से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को उठाए जाने की संभावना है। नितिन गडकरी के साथ बैठक में प्रदेश की सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों और केंद्र से लंबित स्वीकृतियों व वित्तीय मामलों पर चर्चा हो सकती है। पहले दिल्ली दौरा दस सितंबर से प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा
केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के अलावा वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली दौरे के दौरान सरकारी मुद्दों के साथ संगठन और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की अटकलें हैं। मुख्यमंत्री का हालिया दिल्ली दौरा भी राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में रहा था। ये तय माना जा रहा है कि सीएम मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस आलाकमान से स्वीकृति लेकर ही लौटेंगे।