विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू ने पढ़ी सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव', क्या बोले मुख्यमंत्री?

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:15 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी की नव-प्रकाशित आत्मकथा 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का अध्ययन किया।

CM सुक्खू ने पढ़ी सोनिया गांधी की आत्मकथा। फोटो जागरण

CM सुक्खू ने पढ़ी सोनिया गांधी की आत्मकथा। फोटो जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' पढ़ी।

  2. पुस्तक को उनके जीवन और राजनीतिक यात्रा का दस्तावेज बताया।

  3. सोनिया गांधी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गुरुवार को ओक ओवर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नव-प्रकाशित आत्मकथा बिलोंगिंग: ए जर्नी आफ लव पढ़ते हुए दइ। पुस्तक का अध्ययन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने इसे सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों, पारिवारिक जीवन और भारतीय राजनीति में उनके लंबे सफर का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस संस्मरण में अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और राजनीतिक यात्रा से जुड़ी स्मृतियों को बेहद सादगी और ईमानदारी के साथ कलमबद्ध किया है, जिसे लेकर पाठकों और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से देश की राजनीति के कई ऐतिहासिक पड़ावों को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने परिवार के सर्वोच्च बलिदानों को बेहद करीब से देखा और सहा है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में सोनिया गांधी ने न केवल धैर्य और संकल्प का परिचय दिया, बल्कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भी निर्णायक भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की यह बहुप्रतीक्षित आत्मकथा हाल ही में 10 नवंबर को प्रकाशित हुई है। पुस्तक में उनके इटली के शुरुआती जीवन से लेकर भारत आने, नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ाव और भारतीय राजनीति के शीर्ष नेतृत्व तक के सफर के कई अनछुए पहलुओं को समेटा गया है। शिमला के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री द्वारा इस पुस्तक के अध्ययन और उस पर दी गई प्रतिक्रिया की खासी चर्चा रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।