'हिमाचल में भाजपा के 16 विधायक हारेंगे चुनाव', CM सुक्खू का दावा, बोले- हर गुट का अपना नेता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 16 मौजूदा विधायक हारेंगे। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
HighLights
सीएम सुक्खू ने भाजपा के 16 विधायकों की हार का दावा किया।
भाजपा को पांच गुटों में बंटा हुआ बताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर सीएम सुक्खू का पलटवार।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उसके 16 मौजूदा विधायकों को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो आरोप लगाए, अंतिम फैसला जनता को करना है। सरकार का अभी 13 महीने का कार्यकाल शेष है। सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है।
हर गुट का अपना नेता
सुक्खू ने प्रदेश भाजपा की मौजूदा स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है। एक गुट के विधायक दूसरे गुट में न चले जाएं, इसे रोकने के लिए तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं। हर गुट का अपना नेता है और एक गुट तो नेता प्रतिपक्ष को ही हटाना चाहता है।
जयराम ठाकुर पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष केवल सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। अगले दिन अपने नेताओं, विशेषकर अमित शाह को समाचारों की कटिंग दिखानी होती है, इसलिए प्रतिदिन नए बयान दिए जा रहे हैं।
