Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Sukhu Health: मौसम बना बाधा, शिमला नहीं दिल्ली में ही धनतेरस मनाएंगे सुक्खू; जानिए कब हिमाचल आएंगे मुख्यमंत्री

    By Parkash BhardwajEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:54 PM (IST)

    दिल्ली के एम्स अस्पताल में 15 दिन एडमिट रहने के बाद आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Health Update) हो छुट्टी मिल जाएगी लेकिन वह आज दिल्ली आवास में ही आराम करेंगे। हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के चलते सुक्खू आज हिमाचल नहीं आएंगे। शनिवार को सीएम सुक्खू अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचेंगे और प्रदेशवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे।

    Hero Image
    CM सुक्खू पूरी तरह से स्वस्थ, आज लौटेंगे शिमला

    राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu Health Update: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब मौसम के चलते आज शिमला नहीं लौटेंगे। अब मुख्यमंत्री और उनका परिवार शनिवार को शिमला पहुंचेगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई है।

    प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत पांच जिलों में वर्षा और हिमपात होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज सुबह शिमला में मौसम साफ था, लेकिन दोपहर होते बादल गरजने लगे और अब वर्षा होने की संभावना देखी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली आवास में आराम करेंगे सीएम सुक्खू

    दिल्ली एम्स से छुट्टी होने के बाद मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली स्थित आवास पर ही परिवार सहित आराम करेंगे और कल मौसम ठीक होने पर शिमला पहुंचेंगे।

    प्रदेशवासियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम सुक्खू

    दिल्ली एम्स के चिकित्सक बोर्ड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को पूरी तरह से संतोषजनक पाए जाने के बाद छुट्टी देने का निर्णय लिया है। शिमला लौटकर मुख्यमंत्री सुक्खू परिवार के साथ प्रदेश के लोगों के बीच में दीपावली मनाएंगे।

    सभी सीटी स्कैन आए सामान्य

    वीरवार को एम्स के चिकित्सकों के बोर्ड ने पेनक्रियाज की स्थिति को लेकर किए गए सभी सीटी स्कैन सामान्य पाए हैं। इसी तरह से खून संबंधी किए गए सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। सभी तरह के चिकित्सीय पहलुओं को देखते हुए चिकत्सक बोर्ड ने मुख्यमंत्री को एम्स से छुट्टी देने का निर्णय लिया है।

    16 दिन बाद शिमला लौट रहे सीएम 

    एम्स में उपचाराधीन रहे मुख्यमंत्री एक पखबाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे और पंद्रह दिन बाद शिमला लौट रहे हैं। शिमला पहुंच कर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाएंगे। सभी तरह की रिपोर्टें सामान्य आने के बाद एम्स के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

    विक्रमादित्य सिंग ने सीएम सुक्खू का जाना हाल

    एम्स के गैस्ट्रोएंटोलोजी विभाग में डॉ. प्रमोद गर्ग ने उनका उपचार किया। दो सप्ताह के उपचार के बाद अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उधर, पीसीसी चीफ एवं सांसद प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। दोनों ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

    प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद से ठीक हूं

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंटरनेट मीडिया पर स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए लिखा कि शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद से पूरी तरह ठीक हूं।

    लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री स्वस्थ हुए: नरेश चाैहान

    मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री स्वस्थ होने के बाद शिमला में ही प्रदेशवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहते हुए भी मुख्यमंत्री लगातार मंत्रिमंडलीय सहयोगियों व अधिकारियों के संपर्क में थे। वह मंत्रियों व अधिकारियों को आवश्यक काम निपटाने के निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने के बाद शिमला पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक मुलाकात की तैयारी करने में जुट गए हैं।

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu Health Update: अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज, पेट दर्द की शिकायत के बाद IGMC में हुए थे भर्ती

    25 अक्टूबर को हुए थे बीमार

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 अक्टूबर को बीमार हो गए थे। रात को अचानक ही उनके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद उन्हें आइजीएमसी ले जाया गया। यहां पर टेस्ट करने पर पेट में संक्रमण पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुख्यमंत्री को शिमला से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

    जहां पर मुख्यमंत्री एक सप्ताह तक आईसीयू में रहे। उसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। अब उनके पेट का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो चुका है और किसी तरह का दर्द नहीं है।

    दीपावली के बाद 18 नवंबर को मंत्रिमंडल बैठक

    मुख्यमंत्री के एम्स से छुट्टी होने की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशानुसार दीपावली के बाद 18 नवंबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री पहले की तरह पूरी सक्रियता के साथ काम करने में जुट जाएंगे। इससे पहले 11 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी।

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu Health Updates: बुधवार तक AIIMS में ही रहेंगे सुक्‍खू, रूटीन टेस्‍ट की रिपोर्ट सामान्‍य; आज होगा पेनक्रियाज सीटी स्कैन

    comedy show banner