विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में भूस्खलन के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहारी मजदूरों को ठहराया दोषी? मुख्यमंत्री ने खुद ही दी सफाई

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 17 Aug 2023 12:37 PM (IST)

Landslide in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक अंग्रेजी अखबार को दिया हुआ एक बयान ...और पढ़ें

बिहारी आर्किटेक्ट्स हैं हिमाचल के लिए जिम्मेदार वाले बयान का CM सुक्खू ने किया खंडन
बिहारी आर्किटेक्ट्स हैं हिमाचल के लिए जिम्मेदार वाले बयान का CM सुक्खू ने किया खंडन

शिमला, एजेंसी। CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक अंग्रेजी अखबार को दिया हुआ बयान खूब वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया गया कि उन्होंने हिमाचल में हो रहे भूस्खलन के लिए बिहारी आर्किटेक्ट्स को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात का खडंन किया है। उन्होंने बिहारी आर्किटेक्ट्स पर दी गई टिप्पणी पर कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

'वे हमारे भाई जैसे हैं'

सीएम ने कहा कि मुझे इस बात के बारे में जानकारी ही नहीं, मैंने ऐसा कहा ही नहीं है। वे तो हमारे भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि यहां बिहार के लोग भी फंसे हुए थे। मैंने उन्हें कल हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू कराया है। प्रदेश में बिहार के करीब 200 लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। सीएम ने कहा कि वे तो एक मजदूर हैं और वह मेहनत करते हैं, उनकी क्या गलती। यह गलती हमारे यहां के स्ट्रक्चरल इंजीनियर की है। वे गलत नक्शा बनाते हैं।

क्या था पूरा मामला?

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बयान खूब वायरल हो रहा था। दावा किया जा रहा था कि एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सीएम ने कहा था कि निर्माण कार्यों के लिए दूसरे राज्य से लोग आते हैं। वे  वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किए बिना मंजिल पर मंजिल बनाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रवासी आर्किटेक्ट्स आते हैं, जिन्हे मैं बिहारी आर्किटेक्ट्स कहता हूं। वे आए और फ्लोर पर फ्लोर बनाते गए। इन्हीं कारणों से हिमाचल में आपदा का कहर बरपा रहा है।