विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhu बोले- हिमाचल में एक प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण, डे बोर्डिंग स्कूलों में बनेंगे स्विमिंग पूल

Published: Tue, 12 Aug 2025 03:11 PM (IST)

CM Sukhu मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu, हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी। अब उन्हें एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा।  इस संबंध में जिला उपायुक्त को राशि प्रदान कर दी गई है।

यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सीएम ने कहा कि इस मुहिम से युवा आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य पर्यटन में 2030 तक 3000 करोड़ निवेश करने जा रहे हैं। आठ हजार होम स्टे खुल गए हैं। होमस्टे की तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। डायमंड में 10 लाख रुपये युवा कमा रहे हैं। सिल्वर श्रेणी में पांच लाख रुपये तक कमा रहे हैं। होम स्टे बनाने के लिए 4 प्रतिशत अनुदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शिमला में कार्यक्रम के बीच CM Sukhu को आया दिल्ली का बुलावा, सप्ताह में दूसरा दौरा, कांग्रेस अध्यक्ष पर बनेगी बात?

सभी सरकारी स्कूल डे-बोर्डिंग बनाए जाएंगे

सीएम सुक्खू ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी स्कूलों को डे-बोर्डिंग बनाया जाएगा। 10 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में स्विमिंग पूल भी होंगे और भोजन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Himachal: राज्यसभा चुनाव पर हिमाचल हाई कोर्ट का हर्ष महाजन को बड़ा आदेश, अभिषेक मनु सिंघवी ने दी है चुनाव को चुनौती

सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रतियोगिता आधार पर होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष में सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाया जा रहा है और सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रतियोगिता के आधार पर होगा। इस संपदा को न लुटने देंगे, न ही लुटाएंगे। हिमभोग आटा 15 को लांच होगा।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh ...तो 2.95 लाख रुपये हो जाएगा हिमाचल में विधायकों का वेतन, अब 30 के बजाय 90 हजार मिलेगा कार्यालय भत्ता