क्वारंटाइन सेंटरों में बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध
प्रदेश के सभी उपायुक्तों पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कारण तीव्र बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मामले ऐसे लोगों के हैं जिनका यात्रा ब्यौरा महाराष्ट्र और दिल्ली से आने का हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षा
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में में दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के कारण बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मामले ऐसे लोगों के हैं जोकि मुंबई व दिल्ली से लौटे हैं। विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश में सैलून के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अपनाना तथा पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाए तथा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि देश के अन्य भागों से आने वाले हिमाचलियों का पूरा डाटा भी संकलित किया जाए। पॉजिटिव मरीजों की स्क्रीनिग और मरीज कैसे संपर्क में आया है इसका पता लगाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन तंत्र को भी मजबूत और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, ओंकार शर्मा, संजय कुंडू व अन्य मौजूद रहे।