Move to Jagran APP

वाजपेयी जी का निधन हिमाचल के लिए बड़ी क्षति: मुख्यमंत्री जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका देहावसान राष्ट्र के लिए महान क्षति है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 09:48 AM (IST)
वाजपेयी जी का निधन हिमाचल के लिए बड़ी क्षति: मुख्यमंत्री जयराम

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी एक महान राजनेता एवं दूरदर्शी व्यक्ति थे। उनका देहावसान राष्ट्र के लिए महान क्षति है। वाजपेयी ने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना। कुल्लू के प्रीणी में भी उनका घर है। 

loksabha election banner

राज्य के लोग उनकी हिमाचल तथा यहां की जनता के प्रति उदारता, विशेष लगाव को हमेशा याद करेंगे।उनका निधन हिमाचल के लिए निजी तौर पर बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतांग सुरंग के निर्माण का विचार 1998 में वाजपेयी के मन में आया था। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण की घोषणा तीन जून 2000 को की थी। यह परियोजना पूरी होने वाली है। यह राज्य के लिए अटल का सबसे बड़ा उपहार होगा। एनडीए सरकार ने ही 2003 में हिमाचल में औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इससे राज्य में हजारों करोड़ रुपये का निवेश हुआ और राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।


अटल के नाम हो रोहतांग सुरंग का नामकरण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग सुरंग अटल जी का सपना था, लेकिन यह दुखद है कि सुरंग का निर्माण कार्य उनके जीवनकाल में पूरा नहीं हो पाया। प्रदेश सरकार केंद्र से आग्रह करेगी कि इस सुरंग का नामकरण अटल के नाम से किया जाए। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.