शिमला में शपथ समारोह के बाद बोले जयराम ठाकुर, मंत्रियों के विभागों में हो सकता है फेरबदल
Cabinet Expansion मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कहा जो मेरे पास विभाग हैं उन्हें वह हल्का करना चाहते हैं।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कहा जो मेरे पास विभाग हैं उन्हें वह हल्का करना चाहते हैं। जयराम ठाकुर ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना बताई है। सीएम ने कहा संतुलित मंत्रिमंडल है और मिलकर कार्य करेंगे। प्रदेश की आर्थिक स्िथति सुधारना और विकास प्राथमिकता है। जयराम ने कहा 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विधानसभा सत्र के अगस्त में होने की संभावना नहीं है। सितंबर में इस पर विचार किया जाएगा। विधानसभा सत्र को आयोजित करने को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष से भी चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा सभी मंत्री उनकी च्वाइस के बने हैं। समूची सरकार मिलकर काम करेगी तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी के तहत एकत्र होने वाली धनराशि में कमी आने से राज्य पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर जयराम ठाकुर का कहना था कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्य सरकार की मदद की है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार से इसी तरह से मदद होती रहेगी।
यह भी पढ़ें: पांवटा विधानसभा क्षेत्र को पहली बार मिला मंत्री पद, जेई की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे थे सुखराम चौधरी
यह भी पढ़ें: शिमला में राकेश पठानिया के मंत्री पद की शपथ लेते ही नूरपुर में फूटे पटाखे, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
यह भी पढ़ें: नूरपुर में पहली बार लहराया था भगवा, तीन बार विधायक रहे राकेश पठानिया बने मंत्री, जानिए राजनीतिक सफर