सीएम जयराम केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ दिल्ली रवाना, प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों पर बन रही है सहमति
CM Jairam meeting in Delhi मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा पर्यवेक्षक मुरलीधर राव व सुनील धर के साथ आज दिल्ली रवाना हुए।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा पर्यवेक्षक मुरलीधर राव व सुनील धर के साथ आज दिल्ली रवाना हुए। अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तीनों नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जयराम ठाकुर पार्टी आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। बीती रात पीटरहॉफ में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में रणधीर शर्मा के पक्ष में प्रेम कुमार धूमल ने समर्थन किया, जबकि विपिन सिंह परमार और त्रिलोक जम्वाल के नाम भी आगे रखे गए।
अब दिल्ली में होने वाली बैठक में त्रिलोक जम्वाल व रणधीर शर्मा में से एक नेता के नाम पर मुहर लगेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पर्यवेक्षक मुरलीधर राव रणधीर शर्मा के करीबी रहे हैं और दोनों ने एक साथ संगठन में काम किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुरलीधर राव रणधीर शर्मा के नाम का समर्थन कर सकते हैं।