गलानी का नितीश शर्मा चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में प्रथम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) रामपुर बुशहर में हुई चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में गलानी स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, कुमारसैन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) रामपुर बुशहर में हुई चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलानी के विद्यार्थी नितीश शर्मा ने जूनियर वर्ग (ग्रामीण) साइंस एक्टिविटी में पहला स्थान प्राप्त किया। गलानी स्कूल के प्रिंसीपल पवनदेव शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की विज्ञान अध्यापिका सुमन सूद और नितीश को दिया, जिनकी कड़ी मेहनत से यह संभव हुआ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गलानी के विद्यार्थी चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में तीन साल से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गलानी स्कूल के लिए गर्व की बात है। इस चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में रामपुर, ननखड़ी और कुमारसैन ब्लॉक के 43 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के करीब 321 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पवनदेव शर्मा ने स्कूल की इस उपलब्धि पर स्कूल के विद्यार्थी नितीश शर्मा और स्कूल की विज्ञान अध्यापिका सुमन सूद को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।