Move to Jagran APP

हिमाचल में सेवारत आइएएस अफसर ही बनेगा मुख्य सचिव

हिमाचल में मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर नया मोड़ आ गया है। प्रदेश म अगला मुख्य सचिव हिमाचल से ही होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM (IST)
हिमाचल में सेवारत आइएएस
अफसर ही बनेगा मुख्य सचिव
हिमाचल में सेवारत आइएएस अफसर ही बनेगा मुख्य सचिव

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर नया मोड़ आ गया है। प्रदेश में सेवारत सरकार की आला अफसरशाही ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा है कि हिमाचल में सेवारत आइएएस अधिकारियों में से किसी एक को ही मुख्य सचिव नियुक्त किया जाए। राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे किसी अधिकारी को इस पद पर न बिठाया जाए।

loksabha election banner

आइएएस लॉबी के इस स्टैंड से साफ हो गया है कि राज्य को अगला मुख्य सचिव सचिवालय में बैठे किसी एक अधिकारी में से मिलेगा। अगले मुख्य सचिव दिल्ली से नहीं आएंगे। मुख्य सचिव विनीत चौधरी इस महीने सेवानिवृत्त होंगे। सरकार को नए मुख्य सचिव पद के लिए चयन करना होगा। कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चहेते आइएएस अधिकारी वीसी फारका को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। इससे आइएएस वर्ग में रोष था और फारका से वरिष्ठ तीन आइएएस अधिकारी लंबी छुट्टी पर चले गए थे। प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की वरिष्ठता सूची के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल शिखर पर हैं। उनके बाद डॉ. श्रीकांत बाल्दी और तीसरे पायदान पर मनीषा नंदा हैं। वहीं, वरिष्ठता के हिसाब से मुख्य सचिव बनने की दौड़ में केंद्र सरकार में डॉ. आशाराम सिहाग, डॉ. भारथी शिवास्वामी सिहाग व अरविंद मेहता शामिल हैं। मुख्य सचिव विनीत चौधरी की पत्‍‌नी उपमा चौधरी भी वरिष्ठता में ऊपर हैं। वह मसूरी स्थित भारतीय प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.