विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरमौर को CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 175 करोड़ की 26 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह कोठी में 175 करोड़ रुपये की 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सीएम सुक्खू का स्वागत करते लोग। फाइल फोटो

सीएम सुक्खू का स्वागत करते लोग। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने भरमौर में 175 करोड़ के प्रोजेक्ट समर्पित किए।

  2. लिल्ह कोठी में राजकीय आदर्श महाविद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ।

  3. सड़कें, अस्पताल, पार्किंग व उप तहसील कार्यालय की आधारशिला रखी।

संवाद सहयोगी, मैहला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लिल्ह कोठी में 14.46 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय आदर्श महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया।

इसके अतिरिक्त 10.64 करोड़ रुपये से अपग्रेड हुई भरमौर-बड़ग्राम वाया गागला से लूणी सड़क तथा 9.65 करोड़ रुपये से सिरड़ी-सुपा सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। समारोह में लोक निर्माण विभाग मंडल होली में 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग व शापिंग कांप्लेक्स, किलोड़-कुनेड़ मार्ग पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपये से बने पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में 33 लाख रुपये के चार नए कमरों तथा 16 लाख की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय बेलज का लोकार्पण भी किया गया।

17 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों की नींव रखी

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 5.64 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन की आधारशिला रखी। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यों की सुगमता के लिए ₹50 लाख की लागत से बनने वाले उप तहसील धरवाला के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया। क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 17 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों की नींव रखी।

इनमें प्रमुख रूप से लामू से कंवारसी सड़क (16.98 करोड़), कांडी से कुठेर सड़क (11.98 करोड़), नयाग्राम से बजोल सड़क (11.26 करोड़), हड़सर से बलमुई सड़क (9.51 करोड़), लाहल से कुनेड़ सड़क (9.12 करोड़), बकाणी से धरबेटा सड़क (8.84 करोड़), खड़ामुख से धजी सड़क (8.59 करोड़), गैहरा से मंधारा सड़क (7.17 करोड़), डिबरी से ओहरा सड़क (6.77 करोड़), दुनाली से कलांस सड़क (6.03 करोड़), उरई से घटोर संपर्क मार्ग (6.02 करोड़), सुनारा-कुंडी-अंदरूंड सड़क (5.81 करोड़), गलथन से मस्सू सड़क (5.73 करोड़), पट्टी से खुंड सड़क (4.76 करोड़), ठठाण संपर्क मार्ग (3.99 करोड़), खणी से अर्की सड़क (3.88 करोड़) तथा झिकली कुगती से उपली कुगती सड़क (3.73 करोड़ रुपये) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम जनता को आवागमन में ऐतिहासिक राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।