Move to Jagran APP

कांग्रेस की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट में कोई सच्‍चाई नही है ये झूठ का पुलिंदा है।

By Edited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 09:08 AM (IST)
कांग्रेस की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा : जयराम
कांग्रेस की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा : जयराम

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा है। चार्जशीट में कोई सच्चाई नहीं है। सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप लगाने में कांग्रेस असफल रही है। चार्जशीट जनता को भ्रमित करने के लिए लाई गई है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सरकार विकास कर रही है।

loksabha election banner

पूर्व कांग्रेस सरकार 46,500 करोड़ रुपये कर्ज छोड़कर गई है। कांग्रेस ऐसे प्रचार कर रही है जैसे कर्ज भाजपा सरकार ने लिया है। हिमाचल देश का सर्वश्रेष्ठ विकसित राज्य बनेगा। इस सपने को सरकार साकार करेगी। जनता के सहयोग से यह कार्य संभव है। उन्होंने धर्मशाला में जन आभार रैली को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने इसके लिए मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के दौरान जनता को बेहतर शासन व प्रशासन देने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस पर सुक्खू का राज चार्जशीट का नहीं पता : वीरभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर फिर हमला बोला है। मंडी में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र्र सिंह ने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति विशेष तक सिमट कर रह गई है। पार्टी पर सुक्खू का राज है और वह मर्जी से पार्टी को चला रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ कैसी चार्जशीट सौंपी गई है। इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश की जयराम सरकार ने एक साल में कुछ ऐसा नहीं किया है, जिससे वह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा सकें। सरकार सामान्य कार्य ही कर रही है।

लोकसभा चुनाव लड़ने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा व्यक्तिगत विचार लोकसभा चुनाव लड़ने का नहीं है, फिर भी अगर हाईकमान चाहेगा तो इस पर सोचूंगा। धर्मशाला में हुई भाजपा सरकार की जन आभार रैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे पास इतना समय नहीं है कि वह भाषण सुनकर अपना समय व्यर्थ करते।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.