हिमाचल में ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना
शिमला की अपेक्षा सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में वीरवार को बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन दिनों शिमला से ज्यादा ठंड सुंदरनगर और मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही है। शिमला की अपेक्षा सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6 और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वीरवार को फिर से मौसम में तबदीली होगी। इसका असर बुधवार को ही देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज कर गई है। मौसम में होने वाली तबदीली से ठंडक बढ़ेगी। हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इन दिनों ऊंचे क्षेत्रों की अपेक्षा निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठंड ज्यादा बढ़ गई है। शिमला की अपेक्षा सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में सुबह और शाम को ठंडक दर्ज की गई है।
इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शिमला से तीन से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -4.3 जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6 जबकि सुंदरनगर में 3.7, बिलासपुर का 5.7, ऊना में 6.5, सोलन में 6.5, हमीरपुर में 7.1 और मंडी में 7.4 दर्ज किया गया है।
जानिए-कहां, कितना रहा
तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला,10.6,19.9
कल्पा,1.0,09.4
धर्मशाला,8.6,17.6
ऊना,6.5,26.0
केलंग,-4.3,3.9
सोलन,6.5,25.0
मनाली,4.2,16.0
मंडी,7.4,21.3
बिलासपुर,5.7,21.2
हमीरपुर,7.1,24.9
चंबा,8.2,22.4