कार खाई में गिरने से तीन लोग घायल
सुन्नी थाना के तहत पड़ने वाले चनावग में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:50 PM (IST)
शिमला : सुन्नी थाना के तहत पड़ने वाले चनावग में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बीते रोज पौने दस बजे कार खाई में गिर गई। इससे टीका राम निवासी मंजली जायन, बेसर लाल निवासी चंबो, दिनेश कुमार निवासी मचरयाना डाकघर चनावग तहसील सुन्नी घायल हो गए। इन्हें सीएचसी धामी में भर्ती करवाया गया है। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें