नई दिल्ली में आज नौ उद्योगपतियों से मिलेंगे जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 जनवरी को नई दिल्ली में नौ उद्योगपतियों से मुलाकात करेंग।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 जनवरी को नई दिल्ली में नौ उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात हिमाचल सदन में दोपहर बाद होगी जिसमें प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। यह मुलाकात जून में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट का हिस्सा होगी।
मुख्यमंत्री नई दिल्ली के नौ नामी उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री वीरवार को दोपहर बाद नई दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह 11 व 12 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शाता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित कई नेता शामिल होंगे।