Move to Jagran APP

ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है कांग्रेस : वीरभद्र

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार धनी राम शांडिल के पक्ष में चौपाल में एक रैली आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए शिक्षा व अन्य संस्थान बंद करने की कोशिश न करें। अगर उन्होंने ऐसा कुछ करने की सोची भी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस इंट का जबाब पत्थर से भी देना जानती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:37 AM (IST)
ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है कांग्रेस : वीरभद्र
ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है कांग्रेस : वीरभद्र

संवाद सूत्र, नेरवा : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए शिक्षा व अन्य संस्थानों को बंद करने की कोशिश न करें। यदि उन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस ईट का जवाब पत्थर से भी देना जानती है। कांग्रेस की शालीनता को भाजपा उसकी कमजोरी न समझे।

loksabha election banner

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में चौपाल में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा ने हिमाचल गठन के समय इसका विरोध किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल आकर लोगों को प्रदेश की सौगात दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने उस समय विकास का जो पौधा रोपा था, उसे उन्होंने आगे बढ़ाया। धनीराम शांडिल ईमानदार व सुलझे नेता हैं। वह प्रदेश की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की जीत तय करनी होगी। वहीं, धनीराम शांडिल ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में कभी पीछे नही हटेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि आज ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश को एकजुट व मजबूत रख सके। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को जुमलेबाजी से मुक्त करने का समय आ गया है। भाजपा नेताओं ने हिमाचल की सभ्य संस्कृति को दागदार बनाने की कोशिश की है। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भी जनसभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.