जयराम ने नड्डा से की मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलाकात की और प्रदेश में मंत्रियों को बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। किशन कपूर के सांसद बनने और अनिल शर्मा के उर्जा्र मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद दो मंत्री बनाए जाने हैं। इस संबंध में लंबी चर्चा हुई।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल मंत्रिमंडल में विस्तार पर चर्चा की गई। प्रदेश में कौन दो मंत्री बनेंगे, उनके नाम पर मंथन किया गया।
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने और अनिल शर्मा के ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद दो मंत्री बनाए जाने हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश को दो नए मंत्री जल्द मिलेंगे। जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से भी मुलाकात की। उनसे भी मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप