Move to Jagran APP

झूठे वादों में न आए दिल्ली की जनता : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दिल्ली के मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली विधान सभा निर्वाचन में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने और उन्हें वोट देने का आग्रह किया। इससे शहीन बाग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर भी रोक लगेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 06:19 AM (IST)
झूठे वादों में न आए दिल्ली की जनता : जयराम ठाकुर
झूठे वादों में न आए दिल्ली की जनता : जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने और उन्हें वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर शाहीन बाग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। दिल्ली की जनता किसी के झूठे वादों में न आए।

loksabha election banner

जयराम ठाकुर ने वीरवार को दिल्ली के मयूर विहार में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता वोट के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा ने हमेशा ही लोगों की भलाई तथा मजबूत राष्ट्र के लिए कार्य किए हैं। सीएए का उद्देश्य देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। दिल्ली में देश के अलग-अलग भागों से आए लोग रह रहे हैं और वे किसी के भी स्वार्थ को समझने में सक्षम हैं। उन्हें किसी प्रकार के प्रलोभन से लुभाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली शीघ्र विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विश्व प्रसिद्ध मैट्रो सिटी बनकर उभरेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के रघुबरपुरा और पश्चिम कांतिनगर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अनिल वाजपेयी के समर्थन में रैली को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.