चौपाल से युवा हुंकार रैली में जाएंगे 1500 कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, नेरवा : 22 सितंबर को कांगड़ा में होने वाली युवा हुंकार रैली को लेकर भारतीय जनता
संवाद सूत्र, नेरवा : 22 सितंबर को कांगड़ा में होने वाली युवा हुंकार रैली को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित ठाकुर ने नेरवा में एक बैठक की। बैठक में जिला महासू भाजयुमो अध्यक्ष अशोक कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के 141 पोलिंग बूथों से 1500 युवा कार्यकर्ता कांगड़ा में होने वाली हुंकार रैली में भाग लेने के लिए जाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ से 10 युवाओं के रैली में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में युवा मोर्चा प्रभारी सुशील शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तंगडाईक, मंडल महामंत्री वीरेंद्र, अध्यक्ष नरेंद्र, किसान मोर्चा महामंत्री मणि राम, अनुसूचित जाति मोर्चा किरपा राम, उपाध्यक्ष बिट्टू झगटा, काकू, प्रदीप दासता, बलवंत, नरेंद्र, अनिल, गुलाब, अजय, कपिल, जगदीश, अमन, सुरेंद्र, राकेश, रीनू, बंटी, मान दास, पप्पू, कुकू, प्रीतम आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
-------------------
पुलबाहल से शुरू हुई पदयात्रा
संवाद सूत्र, नेरवा : भाजपा की पदयात्रा का चौथा चरण भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम की अध्यक्षता में पुलबाहल से प्रारंभ किया गया। पदयात्रा में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने पुलबाहल में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। पदयात्रा पुलबाहल से साडी, शरण, देवठी, टिकर, नैनीधार, बसधारकुठार, चढ़ना, रेनेर व सराह से होकर गुजरी। विधायक ने लोगों को संबोधित किया।