Move to Jagran APP

बरागटा का ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश में नए मंत्रियों को बनाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में अपने समथिर्कों का शक्तिप्रदर्शन किया और अपनी मंत्री पद की दावेदारी को जताने का प्रयास किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:19 AM (IST)
बरागटा का ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन
बरागटा का ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में नए मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा संगठनात्मक जिला महासू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय श्याम ने मंडल अध्यक्षों और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से उनके सरकारी निवास स्थान में मुलाकात की। बरागटा ने महासू जिला अध्यक्ष की मुख्यमंत्री की मुलाकात करवाने के बहाने अपनी शक्ति का एहसास करवाने का प्रयास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला जिला में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पहले जिले में भाजपा को कम आंका जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी ने हर जगह बढ़त हासिल की। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रेय देते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों से मिल रहे भरपूर सहयोग से ही प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का संतुलित और तीव्र विकास कर रही है। सरकार ने विपक्ष को अपने खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं दिया है। यही कारण है कि विपक्ष के नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया, ताकि अगले चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर हो। मुख्यमंत्री ने समझी बागवानों की समस्याएं : बरागटा

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिमला के सेब उत्पादकों की समस्याओं को समझा है। वह स्वयं बागवान होने के नाते उनके हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। शिमला जिला में भाजपा मजबूत हुई है। शिमला नगर निगम, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में महासू संगठनात्मक जिला ने महत्वूपर्ण योगदान दिया है। चौपाल के विधायक बलवीर ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जिला के विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

दो दिन पहले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

बरागटा ने दो दिन पूर्व दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी होनी है। प्रदेश सरकार में दो मंत्री बनाए जाने हैं। ऐसे में कई वरिष्ठ नेता हाईकमान तक लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.