Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जुब्बल- कोटखाई में हर घर तक पहुंचाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 07:47 PM (IST)
केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता
केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, जुब्बल : भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जुब्बल- कोटखाई के हर घर तक पहुंचाएंगे। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर संकल्प किया गया था। इसे अब धरातल पर उतारा जाएगा। विधानसभा में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इसमें प्रदेश सरकार की सवा साल की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि इस छोटी सी अवधि में प्रदेश सरकार ने जुब्बल- कोटखाई क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की कई योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। अब हरेक कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट मांगेगा। वोट विकास के नाम पर मांगे जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महासचिव सतीश पीरटा, राकेश शर्मा, निदेशक रावेन्द्र चौहान, यशवीर जस्टा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पीरटा, जिला परिषद सदस्य चेतराम आजाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक जस्टा, अरूण फालटा प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला के अध्यक्ष राकेश डोगरा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण छाजटा, आईटी प्रमुख राजीव मैहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरवंश धौलटा, लायक राम चौहान, अशोक चौहान, बलबीर ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, कृष्ण चंद मांटा, महावीर, महेंद्र नेकटा, हरीश चौहान, इन्द्र चौहान, अनिल चतरांटा, नैना तनेटा, विजेता खिमटा, मोती लाल, बेबी चौहान, अनिल काल्टा, रितेश चौहान, विकास काल्टा, समस्त भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी मेंबर, भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.