पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए सोलन जाएंगे 2500 कार्यकर्ता
भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई की बैठक खड़ा पत्थर में हुई।
संवाद सूत्र, जुब्बल : भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई की बैठक खड़ा पत्थर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक ने की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा जिला महासू विस्तारक देविंदर ठाकुर, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा 23 दिसंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन सोलन की तैयारियों को लेकर था। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन सोलन के लिए जुब्बल नावर कोटखाई मंडल से 2500 लोग इस सम्मेलन में भाग लेंगे। नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि इस सम्मेलन में शिमला लोकसभा क्षेत्र से 40 हजार पन्ना प्रमुख आने की संभावना है। कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में सम्मान विकास किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ जुब्बल नावर कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। हर क्षेत्र में जुब्बल नावर कोटखाई का विकास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन से किया जा रहा है। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों की टारिंग की गई है। पानी की ब्रिक्स के माध्यम से करोड़ों की योजना का कार्य चल रहा है। बैठक में मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, सतीश पीरटा, रावेंद्र चौहान, श्याम लाल पीरटा, हरबंस धोलटा, पूर्व अध्यक्ष लायक राम चौहान, अशोक चौहान, महाबीर झगटा, बलबीर ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, राकेश डोगरा, नेना तनेटा, हरीश चौहान, शैलेंद्र चौहान, राजीव मेहता आदि मौजूद रहे।