एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की करें तैयारी
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक दीपकमल चक्कर में हुई।
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक दीपकमल चक्कर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सूद ने की। उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, शिमला से सासद वीरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।
बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों की फीडबैक ली। इसके अलावा भी अन्य मुद्दों पर चर्चा की और विचार एवं सुझाव लिए।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े चार साल में देश को विश्व में एक पहचान दी है। आज भारत को विश्व में नई ऊंचाई पर लाया है। भाजपा राष्ट्र से लेकर बूथ तक योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश सरकार का जनमंच कार्यक्रम सराहनीय है। कहा कि काग्रेस का काम केवल जनता को भड़काने का है और आज के समय में काग्रेस मुद्दाहीन है। भाजपा जनता से काम के आधार पर वोट मांगेगी। प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, पुरुषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त, बिमला कश्यप सूद, कुसुम सदरेट, खुशीराम आदि बैठक में मौजूद रहे।