Move to Jagran APP

कांग्रेस ने 55 साल भ्रष्टाचार व क्षेत्रवाद की राजनीति की : सत्ती

प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रिज मैदान पर आयोजित रैली में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:27 PM (IST)
कांग्रेस ने 55 साल भ्रष्टाचार व क्षेत्रवाद की राजनीति की : सत्ती
कांग्रेस ने 55 साल भ्रष्टाचार व क्षेत्रवाद की राजनीति की : सत्ती

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित रैली में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक प्रदेश में शासन कर जनता का भावानात्मक रूप से शोषण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने के साथ क्षेत्रवाद की राजनीति की। दूसरी तरफ प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनी, विकास की नई गाथा लिखी गई। पूरे प्रदेश को एक करने की कोशिश की गई। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के समय सैकड़ों सड़कें और पेयजल योजनाएं बनाई गई।

loksabha election banner

सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना। केंद्र का भी हिमाचल को भरपूर सहयोग मिला है। दोनों सरकारों में बेहतर तालमेल से ही हिमाचल के विकास को तेज गति मिली है। जयराम सरकार ने दो साल के कार्यकाल में नए आयाम स्थापित किए हैं। बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा में कमी करने से हजारों लोगों को लाभ मिला है। हिमाचल ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां हर परिवार के पास गैस कनेक्शन है। सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का सफल आयोजन कर इतिहास रचा है। दो माह के भीतर 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जा रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने रिकार्ड बनाया है। कांग्रेस का कोई विधायक अपने हलके में बढ़त हासिल नहीं कर पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.