Move to Jagran APP

सात जिला परिषदों में भाजपा का कब्जा

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश की 11 जिला परिषदों में से सात पर भाजपा समर्थित अध्यक्षों की त

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:02 PM (IST)
सात जिला परिषदों में भाजपा का कब्जा
सात जिला परिषदों में भाजपा का कब्जा

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश की 11 जिला परिषदों में से सात पर भाजपा का कब्जा हो गया है। मंडी, चंबा, ऊना हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर व कुल्लू जिलों में भाजपा के अध्यक्षों की ताजपोशी तय है। शिमला जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। किन्नौर, सोलन व सिरमौर में निर्दलीय के हाथ चाबी रहेगी। कुल 239 सीटों में से भाजपा के खाते में 110 सीटें आई हैं। कांग्रेस 72 सीटों पर विजेता रही जबकि 57 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों का कब्जा रहा।

loksabha election banner

शिमला जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की समर्थक चंद्रप्रभा नेगी व प्रभा वर्मा में एक अध्यक्ष बन सकती हैं। मंडी जिला परिषद अध्यक्ष के लिए भाजपा के तीन दावेदार हैं, जिनमें जयराम सरकार के नंबर दो मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया के अलावा आरएसएस से संबंध रखने वाले करसोग से बिहारी लाल और कर्मचंद चोपड़ा दौड़ में हैं। सिरमौर में निर्दलीय नीलम शर्मा जो भाजपा की बागी हैं, कह चुकी हैं कि अध्यक्ष पद देने वाले के साथ ही जाएंगी। सिरमौर के संगड़ाह वार्ड नंबर दो से भाजपा की सीमा कन्याल ओबीसी क्षेणी से हैं और उम्मीद लगाए हैं कि भाजपा उन्हें ही अध्यक्ष बनाएंगी। ऐसे में अब सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी नीलम तय करेंगी। इसी तरह से किन्नौर में भी निर्दलीय ही तय करेगा कि अध्यक्ष पद पर कौन काबिज होगा। सोलन में भी जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा के हिस्से में आने की संभावना जताई जा रही हैं। प्रदेश के चार जिला परिषद अध्यक्ष पद ही अनारक्षित हैं इनमें कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन शामिल हैं। शेष जिलों में अध्यक्ष का पद आरक्षित है। सिरमौर व शिमला की कुछ सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो गई है।

हिमपात से प्रभावित लाहुल-स्पीति जिले को छोड़कर 12 जिलों में जिला परिषद का चुनाव हुआ था। लाहुल-स्पीति जिले में मई-जून में चुनाव प्रस्तावित हैं।

जिला,कुल,भाजपा,कांग्रेस,अन्य,जिला अध्यक्ष आरक्षण

बिलासपुर,14,06,04,04,सामान्य महिला

चंबा,18,10,05,03,अनुसूचित जाति

हमीरपुर,18,09,06,03,अनुसूचित जाति महिला

ऊना,17,09,05,03,अनुसूचित जाति महिला

किन्नौर,10,05,04,01,अनुसूचित जनजाति

शिमला,24,05,12,07,सामान्य महिला

सिरमौर,17,08,08,01,ओबीसी महिला

कांगड़ा,54,26,19,09,अनारक्षित

कुल्लू,14,05,04,05,अनारक्षित

मंडी,36,20,03,13,अनारक्षित

सोलन,17,07,02,08,अनारक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.