Move to Jagran APP

शिमला में फिर लहराया भगवा

शिमला जिले में चुनावी नतीजे पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:29 AM (IST)
शिमला में फिर लहराया भगवा
शिमला में फिर लहराया भगवा

- 8357 लोगों ने नोटा दबाया, कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा, शिमला जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त

loksabha election banner

- 915150 मतदाताओं ने शिमला लोकसभा क्षेत्र में किया था मतदान, कांग्रेस के धुरंधरों का प्रचार भी नहीं आया काम

जागरण संवाददाता, शिमला : संसदीय क्षेत्र शिमला में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल को 327515 वोटों से हरा दिया। निर्वाचन अधिकारी शिमला राजेश्वर गोयल ने बताया कि सुरेश कश्यप को 606183 तथा धनीराम शांडिल को 278668 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के विक्रम सिंह को 7759, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के मनोज रघुवंशी को 5817, राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 3216 तथा निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 3608 वोट मिले। 8357 लोगों ने नोटा दबाया। शिमला लोकसभा क्षेत्र में 915150 मतदाताओं ने मतदान किया।

शिमला जिले में चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे हैं। यहां पर वोटरों ने भगवा सलाम किया है। जिले में सभी विधानसभा हलकों में भाजपा ने बढ़त हासिल की है। एक भी विधानसभा सीट से कांग्रेस को लीड नहीं मिल पाई है। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा का कमल खिला है, जबकि यह जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। सात में से तीन विधायक कांग्रेस और तीन ही भाजपा के हैं, जबकि एक विधायक माकपा का है। रामपुर है तो इसी जिले में, लेकिन इसे संसदीय क्षेत्र मंडी में गिना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, हिमाचल मामलों की पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल सरीखे कांग्रेस के धुरंधरों के प्रचार के बावजूद हाथ को वोटरों का अपेक्षित साथ नहीं मिल पाया। नेता वोटरों के मन की बात नहीं भांप पाए। जिले के चौपाल विधानसभा हलके में सर्वाधिक लीड मिली है। दूसरे स्थान पर ठियोग, जबकि तीसरे स्थान पर शिमला ग्रामीण रहा। मतदान प्रतिशतता, कहां कितना हुआ मतदान

विधानसभा क्षेत्र,कुल मतदाता 2014, मतदान प्रतिशतता 2014,कुल मतदाता 2019,प्रतिशतता 2019

चौपाल,67908,55.4 प्रतिशत,39460,67.07 प्रतिशत

ठियोग,74724,57 प्रतिशत,40949,69.66 प्रतिशत

कसुम्पटी,63879,54 प्रतिशत,33657,66.42 प्रतिशत

शिमला,57758,58 प्रतिशत,26684,63.80 प्रतिशत

शिमला ग्रामीण,71650,57 प्रतिशत,38354,67.73 प्रतिशत

जुब्बल कोटखाई,64970,61 प्रतिशत,34663,71.61 प्रतिशत

रोहड़ू,66926,66 प्रतिशत,37078,72.47 प्रतिशत कहां किसको कितने वोट पड़े

विधानसभा क्षेत्र शिमला

विधानसभा,कांग्रेस,भाजपा

चौपाल,11153,38013

ठियोग,17971,35281

कुसुम्पटी,12807,29072

शिमला,10640,20724

शिमला ग्रामीण,6643,32605

जुब्बल-कोटखाई,19447,29246

रोहड़ू,20990,29141 सोलन के नतीजे

कहां किसको कितने वोट पड़े

विधानसभा,कांग्रेस,भाजपा

अर्की,16999,46453

नालागढ़,12496,52466

दून,14823,35568

सोलन,20863,37051

कसौली,15777,33265 सिरमौर जिला

कहां किसको कितने वोट पड़े

विधानसभा,कांग्रेस,भाजपा

पच्छाद,19250,35271

नाहन,18358,42921

श्री रेणुकाजी,15690,31522

पांवटा साहिब,16331,43848

शिलाई,17409,28859


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.