युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का किया स्वागत
संवाद सूत्र रोहड़ू युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश जिला व ब्लॉक स्तर पर विजयी रहे पदाधिकारिय
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 08:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहड़ू : युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर विजयी रहे पदाधिकारियों का वीरवार को रोहड़ू में स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर व एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। जिला शिमला ग्रामीण से विजयी होकर अध्यक्ष बने रविद्र ठाकुर, प्रदेश युकां में सचिव नियुक्त हुए एहलोद चौहान और रोहड़ू में युकां के अध्यक्ष नियुक्त हुए बलदेव सिगटियाण का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल, अमर सिंह, रंजना रेटका, हैप्पी मेहता, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें