Move to Jagran APP

पुलिस की शिमला में दबिश

सोलन के नालागढ़ क्षेत्र से लापता लड़की का मामला लव जिहाद से जुड़ गया है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ पुलिस ने शिमला में दबिश दी है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि दूसरे समुदाय के शादीशुदा व्यक्ति ने शिमला में निकाह किया है।

By JagranEdited By: Thu, 28 Mar 2019 08:30 PM (IST)
पुलिस की शिमला में दबिश
पुलिस की शिमला में दबिश

राज्य ब्यूरो, शिमला : नालागढ़ क्षेत्र से लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले को हिंदू संगठन लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में बद्दी- बरोटीवाला-नालागढ़ पुलिस ने शिमला में दबिश दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दूसरे समुदाय के शादीशुदा व्यक्ति ने उक्त लड़की से शिमला में निकाह किया है। पुलिस को शक था कि आरोपित लड़की को लेकर नेरवा में रह रहा होगा। हालांकि उसके मोबाइल फोन की लोकेशन कुल्लू के आनी क्षेत्र के दलाश में आई है।

उधर, हिदू संगठनों ने इस मामले को लव जिहाद और लैंड जिहाद करार दिया है। विहिप ने हिमाचल में कुछ वर्ष पूर्व सर्वे किया था। उसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे कि राज्य में लव जिहाद के तीन सौ से अधिक मामले घटित हो चुके हैं।

हिमाचल में लव जिहाद का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। बाहर के मुसलमान हिमाचल की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर जमीन कब्जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में सर्वे में तीन सौ से अधिक मामले प्रकाश में आए थे। हिमाचल सरकार बाहरी मुसलमानों के राशनकार्ड बनाने पर तत्काल रोक लगाए। राज्य की बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए कठोर कदम उठां।

मनोज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बजरंग दल एवं प्रभारी हिमाचल। नालागढ़ का ताजा मामला गंभीर आपराधिक षड्यंत्र है। यह सीधे तौर पर लव जिहाद का केस है। लेकिन आरोपित पक्ष ने अपने आपको पीड़ित कहलाने के लिए कई जगह खुद ही आग लगाई। ऐसा जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर किया गया। पुलिस तत्काल लड़की को बरामद कर उसके बयान ले। हम उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग करेंगे।

नीरज, धिनोरिया, संगठन मंत्री, विहिप, हिमाचल।