बाबू लाल बने दिव्यांग संघ के प्रधान
दिव्यांग कल्याण संघ रोहडू की बैठक पार्क व्यू होटल में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष मूंगी लाल रूपटा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला सचिव रजनीश जोगटा भी मौजूद रहे। मासिक बैठक के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहडू : दिव्यांग कल्याण संघ रोहडू की बैठक पार्क व्यू होटल में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष मूंगी लाल रूपटा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला सचिव रजनीश जोगटा भी मौजूद रहे। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बाबू लाल कौशल को प्रधान बनाया गया। रविद्र कुमार उपप्रधान, हेमराज निगोल्टा सचिव बनाया गया। संघ के सभी सदस्यों ने समस्याओं पर चर्चा की और मांगों को पूरा करने को लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें