Move to Jagran APP

भाजपा बोली सबका विकास, कांग्रेस ने कहा जुमले

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र करार देते हुए इसे देश औक्र हर वर्ग का विकास बताया है। जबकि कांग्रेस ने जुमला करार देते हुए पुराने घोषणा पत्र को दोहराने वाला और जुमलों की खेती करार दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:46 AM (IST)
भाजपा बोली सबका विकास, कांग्रेस ने कहा जुमले
भाजपा बोली सबका विकास, कांग्रेस ने कहा जुमले

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को देश के विकास का जरिया बताया है। भाजपा के अनुसार पार्टी सत्ता में आई तो हर वर्ग का विकास सुनिश्चित होगा। देश सुरक्षित हाथों में होगा। वहीं, कांग्रेस के अनुसार भाजपा का संकल्प पत्र केवल जुमलों से भरा है। संकल्प पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा ने अपना पुराना घोषणापत्र दोहराया है।

loksabha election banner

देश के दोनों बड़े राजनीतिक दलों के घोषणापत्र पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों से लेकर अमीर सभी की नजरें लगी थीं। राजनीतिक दलों ने जीत के लिए किसानों और गरीबों को घोषणापत्र में सबसे पहला स्थान दिया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में देश के किसानों के कल्याण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक के ऋण पर पांच साल तक शून्य ब्याज दर पर ऋण देने, किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सभी किसानों को लाने और 60 साल की आयु के बाद सभी छोटे किसानों को पेंशन सुविधा प्रदान करने को शामिल किया है। इससे किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। व्यापारियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करने और छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन प्रदान करने का एलान किया है। कहीं पुराना घोषणापत्र तो नहीं पढ़ा

भाजपा का संकल्प पत्र जुमलों का पत्र है। भाजपा ने कहीं पुराना ही घोषणापत्र तो नहीं पढ़ लिया क्योंकि इसमें नया कुछ नहीं है। बेरोजगारों के लिए कोई वादा नहीं है। किसानों को केवल सपने दिखाए गए हैं जो न पहले पूरे हुए और न ही होंगे। केंद्र सरकार के सामने बेरोजगारों को रोजगार देना, विदेश से काला धन वापस लाना, किसानों व बागवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाने जैसे मुद्दे थे। इन मुद्दों को छोड़कर भाजपा लोगों का ध्यान भटका कर देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा को खतरे में डालकर पुलवामा हमला व सर्जिकल स्ट्राइक को मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रही है।

वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अब फिर ठगने की तैयारी

भाजपा के संकल्प पत्र में झूठ परोसने के अलावा कुछ नहीं है। पांच साल तक जनता को ठगने के बाद अब फिर ठगने की तैयारी है। फिर से राम मंदिर का राग अलापा गया है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और किसानों की आय को दोगुना करने का वादा पिछली बार भी था और इस बार भी किया गया है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार दूर करने का वादा किया गया था जो और बढ़े हैं।

कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देशवासियों की भावनाएं समाहित करने का प्रयास

संकल्प पत्र में भाजपा ने 130 करोड़ देशवासियों की भावनाओं व अपेक्षाओं को समाहित करने का प्रयास किया है। कांग्रेस के विपरीत भाजपा के लिए देश की एकता व अखंडता ज्यादा महत्वपूर्ण है। कांग्रेस झूठी घोषणाओं में विश्वास करती है, इसलिए उन्होंने घोषणापत्र जारी किया। भाजपा वादों से आगे बढ़कर कार्य करने में विश्वास रखती है। इसलिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है।

सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विकसित भारत की परिकल्पना

संकल्प पत्र नए और विकसित भारत की परिकल्पना है। आगामी पांच साल में भारत को विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक के ऋण पर पांच साल तक शून्य ब्याज दर पर ऋण देने का निर्णय सराहनीय है।

सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री देश के सम्मान के प्रति दृढ़ संकल्प

भाजपा का संकल्प पत्र 130 करोड़ लोगों के उत्थान, देश के सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान के प्रति दृढ़ संकल्प है। संकल्प पत्र देश के नवनिर्माण की मजबूत आधारशिला साबित होगा। देश के प्रत्येक किसान को 6000 रुपये, सीमांत किसान व छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन, शून्य ब्याज पर एक लाख रुपये का ऋण किसानों की दशा और दिशा के लिए क्रांतिकारी कदम है।

-प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री संकल्प पत्र नहीं, माफीनामा जारी हो

भाजपा को संकल्प पत्र नहीं बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए। प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर रहे। केंद्र सरकार आतंकवाद से निपटने में विफल रही। देश में कई घटनाएं हुई जिनके लिए प्रधानमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए थी। चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर व एक समान नागरिक संहिता नजर आ गई। भाजपा नेता बताएं कि पांच साल राम मंदिर के लिए क्या किया?

मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.