उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी
प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उप-चुनाव को लेकर राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में राजनीतिक मंथन हुआ। साढ़े छह बजे शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय का धर्मशाला सहित सोलन में भी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के संभावित तीन नामों व धर्मशाला सीट के छह नामों पर चर्चा हुई। संगठन का मत है कि धर्मशाला सीट पर टिकट आबंटन पच्छाद सीट की तुलना में कुछ हद तक मुश्किल भरी है। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंगल पांडये व जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाडेय ने शनिवार को शिमला पहुंचते ही पार्टी को चुनावी रंग में ला दिया। उन्होंने रविवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल को शिमला तलब किया है। उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की टोह लेने के साथ पाडेय मंडल कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे।
शिमला में बैठक होने के बाद मंगल पाडेय पच्छाद के दौरे पर नहीं जाएंगे। वह दोपहर बाद धर्मशाला रवाना होंगे। वहां शाम को वह भाजपाइयों से चर्चा करेंगे। धर्मशाला में भाजपा मंडल नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश में पच्छाद व धर्मशाला में उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। उपचुनाव को लेकर राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में राजनीतिक मंथन हुआ। शनिवार शाम साढ़े छह बजे शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंगल पांडेय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा सासद सुरेश कश्यप, पूर्व सासद वीरेंद्र कश्यप सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के संभावित तीन नामों व धर्मशाला सीट के छह नामों पर चर्चा हुई। संगठन का मत है कि धर्मशाला सीट पर टिकट आवंटन पच्छाद सीट की तुलना में कुछ हद तक मुश्किल भरा है। वहीं, पवन राणा से नाराज भाजपा विधायक रमेश धवाला और भाजपा नेत्री इंदु गोस्वामी से जुड़े मामले का भी मंगल पांडेय समाधान निकालेंगे।
--------- नौ लाख नए सदस्य बनाना बड़ी उपलब्धि : मंगल पांडेय
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और पार्टी की प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की गई। मंगल पांडेय ने कहा कि छोटे से प्रदेश में नौ लाख नए सदस्य बनाना बड़ी उपलब्धि है। अभी सदस्यता का क्रम अभी जारी है और यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच सकता है।
भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने सदस्यता अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9,05,325 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें 5,04,940 लोगों ने ऑनलाइन व 4,00,385 लोगों ने ऑफलाइन सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने प्रत्येक मंडल पर 1000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। सभी मंडल तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर हैं। पार्टी की पुरानी सदस्यता 13 लाख है। नए नौ लाख सदस्यों को मिलाकर प्रदेश में पार्टी के 22 लाख सदस्य बन चुके हैं। बैठक में मंगल पांडेय, जयराम ठाकुर के अलावा सांसद रामस्वरूप शर्मा, पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, वीरेंद्र कश्यप तथा विस्तारक उपस्थित थे।