Move to Jagran APP

भाजपा की चुनौती, सुक्खू, अग्निहोत्री व कौल लड़ें लोकसभा चुनाव

प्रदेश भाजपा नेताओं ने चुनौती दी है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री व कौल सिंह लोकसभा चुनाव लंड़ें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:16 PM (IST)
भाजपा की चुनौती, सुक्खू, अग्निहोत्री व कौल लड़ें लोकसभा चुनाव
भाजपा की चुनौती, सुक्खू, अग्निहोत्री व कौल लड़ें लोकसभा चुनाव

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा नेताओं ने चुनौती दी है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर लोकसभा चुनाव लड़ें। इससे उन्हें अपनी लोकप्रियता का एहसास हो जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशी दत्त शर्मा, बलदेव तोमर व सह मीडिया प्रमुख रवि मैहता ने संयुक्त बयान में कहा कि केंद्र में 60 साल तक राज करने के बावजूद काग्रेस प्रदेश में सड़क व्यवस्था सुधारने में नाकाम रही है। कांग्रेस नेता भाजपा के विकास से बौखलाकर बिना वजह बयानबाजी कर रहे हैं। जनमंच जैसे सफल कार्यक्रम पर टिप्पणी करना काग्रेस नेताओं की बौखलाहट को जाहिर करता है। काग्रेस में सुक्खू जब भी कोई नियुक्ति करते हैं तो वह विवाद में घिर जाती है। सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में काग्रेस सम्मेलन में भी नजारा देखने योग्य था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.