क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है भाजपा : राजेंद्र गर्ग
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि राज्य की जयराम सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। भाजपा सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र की तर्ज पर प्रत्येक विकास कार्य को अमलीजामा पहना रही है। इसका उदाहरण जयराम सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान दिया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। भाजपा क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र की तर्ज पर प्रत्येक विकास कार्य को अमलीजामा पहना रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों का एक समान विकास किया है। कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इनसे राज्य के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 भी है। यह सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। घुमारवीं के तहत कर्लोती गांव में एक वर्ष से बिजली की समस्या थी। स्थानीय निवासी प्रदीप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1100 में गांव में बिजली की समस्या से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत पर शीघ्र कार्य हुआ। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों व कर्मियों ने इस समस्या का समाधान किया। इसके लिए विधायक ने सरकार का आभार जताया है।