दो साल बाद जरूर बदलें एलपीजी की पाइप
दिल्ली की आइएसएचपी संस्था के कर्मियों ने वीरवार को कुमारसैन के दरबा
संवाद सूत्र, कुमारसैन : दिल्ली की आइएसएचपी संस्था के कर्मियों ने वीरवार को कुमारसैन के दरबार मैदान और मतेवग गाव में महिलाओं को एलपीजी के सही उपयोग की जानकारी दी। आइएसएचपी संस्था के संयोजक महेश तिवारी और सह संयोजक सुमन ने ग्रामीणों को बताया कि एलपीजी का घर में सही इस्तेमाल कैसे करें। एलपीजी का इस्तेमाल करते वक्त क्या-क्या सावधानियां बरतें, एलपीजी इस्तेमाल के क्या क्या लाभ है के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप के रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी। गैस पाइप को समय-समय पर चेक करते रहें और दो-तीन साल बाद पाइप को अवश्य बदलें। महिलाओं से जाना की एलपीजी से उन्हें कैसे लाभ मिल रहा है। इस दौरान महिला मंडल मतेवग, अगला बाजार व डमाड़ी की महिलाएं और ग्रामीणों सहित कपिल भारद्वाज भी मौजूद रहे।