एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
जुब्बल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सरस्वती नगर सावडा द्वारा भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में इकाई के सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बाजार वन्दे मातरम के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के प्रांगण से शुरु हुई तथा सावडा बाजार से होकर हाटकोटी कैंची पहुंची।
संवाद सूत्र, जुब्बल : जुब्बल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सरस्वती नगर सावडा के सौजन्य से भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में इकाई के सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बाजार वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के प्रांगण से शुरु हुई तथा सावडा बाजार से होकर हाटकोटी कैंची तक गई। इसके बाद सभी सदस्य महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए तथा भारत माता के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।